Shani Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष अनुसार शनि सबसे धीमी गति से राशि बदलने वाला ग्रह माना जाता हैं। इसे एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। 29 अप्रैल 2022 में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में शनि का गोचर सभी राशि के लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा। लेकिन मुख्य रूप से इस गोचर से 4 राशि के लोग प्रभावित होंगे। इन राशि वाले लोगों की नौकरी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर अच्छा साबित हो सकता है। आपको गोचर काल की अवधि में खुद को साबित करने और कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। विशेष रूप से जो जातक प्रशासनिक नौकरी, लॉ फर्म और ईंधन उद्योग में हैं उनके लिए ये अवधि काफी अनुकूल साबित होने वाली है। कार्यस्थल पर आप अपने कार्यों से अपनी मजबूत छवि बनाने में सफल हो सकते हैं। वेतन में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। मनचाही जगह नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का कुंभ राशि में गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पेशेवर जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी बदलने के लिए समय काफी अनुकूल है। सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद रहेगी। नई योजनाओं पर काम करने से लाभ प्राप्त होगा। अटके हुए काम बनेंगे।

धनु राशि: शनि के गोचर के दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आपको शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। आमदनी में वृद्धि होने से आप अच्छी जगह निवेश कर पायेंगे। संपत्ति में निवेश करने की योजना बन सकती है। नौकरी के इस दौरान अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सैलरी में अच्छी खासी ग्रोथ होने की उम्मीद है। आपको इस साल अचानक से लाभ प्राप्त हो सकता है। (यह भी पढ़ें- धन के देवता कुबेर इन 4 राशि के लोगों पर रहते हैं मेहरबान, इनके पास धन की नहीं होती कभी कमी)

मीन राशि: शनि का गोचर आपके लिए अच्छे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। नौकरी में परिवर्तन करने की सोचेंगे। अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। व्यापार से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (यह भी पढ़ें- 2022 में इन 4 राशि के लोगों की हो सकती है अच्छी कमाई, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल)