Saturn Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसराी राशि में प्रवेश करता है। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों ने न्यायाधीश शनि देव 29 अप्रैल को अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं।

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनि ग्रह सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं और इनको एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लगता है। इसलिए शनि कुंभ राशि में लगभग 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश और कर्मफल दाता का पद प्राप्त है। मतलब शनि देव कर्मों के हिसाब से व्यक्ति को फल देते हैं। इसलिए इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन ये गोचर 3 राशि वालों के लिए गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। जानिए ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: मेष लग्न और मेष राशि वालों के शनि देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके 11वें स्थान में गोचर करेंगे, जिसे लाभ और आय का स्थान कहा जाता है। इसलिए  इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई स्त्रोतों से धन कमाएंगे। व्यापार और करियर में आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव आपके दशम भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको करियर में उन्नति मिल सकती है। नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वहीं इस दौरान आप व्यवसायिक यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए समय उचित है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल जाएगी।

वृषभ राशि: आपकी राशि से शनि देव दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही शनि देव आपके नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे।  वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

धनु राशि: आपके लिए शनि का गोचर किस्मत चमकाने वाला होगा। क्योकि शनि देव के गोचर करते ही धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं शनि देव आपके तीसरे स्थान यानि कि पराक्रम भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वहीं इस समय आपको कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि ग्रह से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको यह समय शानदार रहने वाला है। साथ ही आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे। भाई- बहन का भी इस समय आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।