वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कर्मफल दाता शनिदेव 29 अप्रैल को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं।

शनि के गोचर से मिथुन व तुला राशि से ढैय्या की समाप्ति व कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या  की शुरुआत होगी। धनु राशि से साढ़ेसाती की समाप्ति होगी लेकिन मीन राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत होगी। शनि ग्रह धीरे चलने वाला ग्रह है इसलिए इन्हें शनिचर भी कहा गया है।  शनि देव न्याय के देवता हैं न्याय प्रिय हैं और न्याय ही करते हैं। शनिदेव कर्मों के हिसाब से न्याय करते हैं जिसका जैसा कर्म होगा वैसा ही फल देने वाले हैं । शनि देव मकर राशि से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों और देश पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर राकेश भारद्वाज से ये राशियां कौन सीं हैं।

देश पर पड़ेगा ये प्रभाव:

अगर देश की कुंडली वृष लग्न की मानकर शनिदेव के प्रभाव को देखा जाए तो उन सभी के लिए खतरे की घंटी है जो कि धोखेबाजी, फरेब, अन्याय, दुराचार और भ्रष्टाचार से अपना काम निकालते हैं। इसलिए यह साल भ्रष्ट लोगों के लिए जेल के दरवाजे खोल सकता है। साथ ही देश की आर्थिक स्थिति संघर्ष के साथ ठीक होगी। वहीं महंगाई बढ़ेगी लेकिन आय बढ़ने के नए रास्ते भी खुलेंगे। पहले साल विदेश नीति में दिक्कत रहेगी लेकिन अंतिम दौर में प्रभाव बढ़ेगा। धीरे-धीरे शनिदेव देश को उन्नति सम्मान प्रतिष्ठा पावर दिलाने का काम करेंगे। साथ ही न्याय प्रक्रिया में बदलाव की प्रबल संभावनाएं हैं।

मेष, वृष, और मिथुन, लग्न और राशि वालों को होगा अधिक लाभ:

मेष राशि : इस राशि और लग्न वालों की इच्छाओं की पूर्ति का समय है। साथ ही नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं  संतान प्राप्ति के भी इस दौरान योग बनेंगे। साथ ही आपके धन में वृद्धि, पदोन्नति और अधूरे काम पूरे होंगे। लेकिन स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव रहेगा। जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए।

वृष राशि: इस राशि और लग्न वालों के लिए शनि का गोचर राजयोग कारक बनेगा। इस दौरान नए कार्य करने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और भाग्य उदय होगा। वहीं इच्छाओं की पूर्ति के लिए समय शुभ है। आपको इस दौरान मान सम्मान पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । लेकिन खर्च की अधिकता रह सकती है। 

मिथुन राशि: शनि का गोचर मिथुन लग्न और राशि वालों की सेहत में सुधार लेकर आएगा। साथ ही भाग्य की उन्नति होगी। वहीं नौकरी में बदलाव की भी संभावना है। इसलिए प्रयासरत रहें। हालांकि इच्छाओं की पूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन अंतिम चरण में जीत मिलेगी। शनि के गोचर से पिता से दूरी बन सकती है या फिर मन- मुटाव हो सकता है।