Shani Drishti Effects: कर्मफल दाता और न्यायकर्ता शनि को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से शुभ या फिर अशुभ फल देते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। ऐसे में एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। लंबे समय तक ग्रहों में रहने के कारण इसका हर भाव में अलग-अलग असर पड़ता है। इसी आधार पर शनि की दृष्टि से शनि की साढ़े साती, ढैय्या, महादशा आदि चलती है। ऐसे ही शनि ने जनवरी माह में कुंभ राशि में प्रवेश किया था।

शनि के अपनी राशि में गोचर करने से कई राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल गई थी। वहीं कई राशियों को कोई न कोई चरण जरूर चल रहा है। ऐसे ही शनि के कुंभ राशि में होने से कुछ राशियों शनि की टेढ़ी नज़र पड़ रही है। जिन जातकों के ऊपर शनि की तीसरी दृष्टि यानी टेढ़ी नजर पड़ती है उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानिए किन राशियों पर है शनि की टेढ़ी चाल।

शनि की तीसरी दृष्टि से बचकर रहें ये राशियां

मेष राशि

शनि की टेढ़ी नजर मेष राशि के जातकों पर पड़ रही है। इसलिए इन राशियों को अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा ही सावधान रहना होगा। इसके साथ ही तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बनते-बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ छोटे से छोटे काम पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को शनि की तीसरी दृष्टि मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी भी तरह का बिजनेस में निवेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हानि का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी न किसी बात पर अनबन बनी रह सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता चाहते हैं, तो बेकार में गुस्सा करने से बचें।

तुला राशि

शनि की तीसरी दृष्टि इस राशि के जातकों को लिए भी अच्छी साबित नहीं हो सकती है। करियर को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। किसी के झगड़े में बीच में बोलने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आप बेकार में झगड़ा मोल ले सकते हैं। बेवजह का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि की टेढ़ी चाल अशुभ साबित हो सकती है। छोटे से छोटे काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर में भी थोड़ी परेशानियां आ सकती है। परिवार के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। कानूनी मामलों में पड़ने से बचें। इसके साथ ही करियर में थोड़ा अधिक ध्यान दें, वरना मायूसी हाथ लग सकती है।

मीन राशि

शनि की तीसरी दृष्टि इस राशियों के लिए भी शुभ साबित नही होगी। धन अर्जित करने में कई मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है। करियर में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।