Shani Dev Uday In Meen : वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव लगभग छह महीने बाद अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अप्रैल में कर्मफल दाता शनि देव उदित होने जा रहे हैं। शनि देव मीन राशि में उदय होंगे, जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में शनि देव के उदित होने का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय आप लोगों को आय में वृद्धि और नई नौकरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही मीडिया, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन फील्ड से आप जुड़े हुए हैं तो आपको विशेष रूप से लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही नौकरी पेशा वाले हैं तो आपको फाइनेंशियल ग्रोथ मिलने के पूरे आसार हैं। पहले किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनि देव का उदित होना धनु राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों  की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्रााप्त हो सकता है। वहीं इंवेस्टमेंट और नए प्लान्स से आपको लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके ससुराल और माता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

  शनि देव के उदित होने से मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर उदित होने जा रहे  हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही  करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के मौके मिलेंगे। आध्यात्मिक उन्नति और यात्रा के योग बनने की पूरी संभावना है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025