Saturn Enter Shatabhisha Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि आयु प्रदाता और न्याय प्रदाता शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव 3 अक्टूबर को राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि देव और राहु ग्रह में मित्रता का भाव विद्यमान हैं। इसलिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे जो काम पैसों की वजह से रूके हुए थे, वे पूरे हो जाएंगे। वहीं आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप अपने जीवन में सफलता का नया मुकाम छुएंगे और आपको आर्थिक मामलों में भी लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण कर रहे हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको भौतिक सुकों की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपके इस समय माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही रहेंगे। यदि आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। माता का पूरा सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी और करियर में तरक्‍की हासिल होगी। वहीं इस समय कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में भी आपके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024