Shani Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 7 अप्रैल को शतभिषा नक्षत्र से निकलकर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का प्रवेश लाभकारी रहेगा। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव इनकम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपका लाभ बढ़ेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं सुख- साधनों की बढ़ोतरी होगी। वहीं संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार आ सकता है। साथ ही जो लोग निसंतान हैं उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह के योग बनेंगे। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ के योग बनेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए कार्यस्थल पर आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिलेगी। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आप घर और वाहन खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है।