Shani Planet Set In Meen: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी माना जाता है। साथ ही  ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि होली बाद मार्च के महीने में शनि देव अस्त होने जा रहे हैं। शनि देव 30 साल मीन राशि में अस्त होंगे। ऐसे में शनि देव के अस्त होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Magh Purnima 2026 Date: 1 या 2 फरवरी कब है माघ पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का अस्त होना कुंभ राशि के लोगोंं को शुभ फलदायी हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से धन भाव में अस्त होंगे। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी के फील्ड से जुड़े हुए हैं, जैसे- शिक्षक, मीडिया या मार्केटिंग कर्मी हैं, उनको ये समय लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपके कम्युनिशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को शनि देव का अस्त होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके प्रथम स्थान में अस्त होंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं  व्यापार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। साथ ही आप जिस काम के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें अब सफलता मिलने की संभावना है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम मेंं लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनि देव का अस्त होना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। इस दौरान पैसों से जुड़े अच्छे मौके मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर ऑफर मिल सकता है। वहीं आपको अचानक धन मिलने के भी योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।