Shani Dev Uday In Meen: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता, न्यायाधीश और आयु प्रदाता माना जाता है। इसलिए शनि देव की चाल में जब भी परिवर्तन होता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अप्रैल में शनि देव (Shani Dev Uday 2025) उदय होने जा रहे हैं। शनि देव मीन राशि में उदित होंगे, जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में शनि देव के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और कर्म के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं आपको कार्य में सिद्धि मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए- नए असवर मिल सकते हैं। साथ ही पिता के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनको लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना आप लोगों के लिए सुखद और लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव राशि से तीसरे भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके कार्यों में सिद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं जिन लोगों का कार्य विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जो काम अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं समय- समय पर आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही  कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। वहीं युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और निवेश के लिए समय उचित है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025