Shani Planet Uday 2025: शनि देव को न्यायाधीश, कर्मफल दाता और दंडाधिकारी माना जाता है। साथ ही शनि देव लगभग ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैंं। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं और वह 29 मार्च को मीन राशि में संचरण करेंगे। साथ ही आपको बता दें कि व अप्रैल में उदय होंगे।  जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय अच्छा समय शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान में उदय होंगे। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। साथ ही इस समय कारोबारियों धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही आपका सामाजिक दायरा इस समय बढ़ेगा। वाणी से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। वहीं इस अवधि में करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और परिवार में सामंजस्य रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को जॉब के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांंसफर हो सकता है। वहीं कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय धन वृद्धि के खास योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने का सोचेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि देव का उदित होना तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव गोचर करते ही आप लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे संतान, उन्नति, प्रेम- विवाह का भाव माना गया है। इसलिए शनि देव के उदित होते ही आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं, खासकर कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में। यह समय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहेगा और आपका आत्मविश्वास आपके जीवन को नई दिशा देगा। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप किसी उच्च संस्थान में पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025