Shani Planet Uday 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्यायाधीश, दंडाधिकारी और कर्मफल दाता माना गया है। साथ ही शनि देव समय- समय पर उदित और अस्त होते रहते हैं। जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अप्रैल की महीने में शनि देव उदित होने जा रहे हैं। शनि देव मीन राशि में उदित होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का उदित होना आप लोगों के लिए शुभ साबित हो हो सकता है। क्योंकि एक तो आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्तिि मिलने वाली है। वहीं शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर उदित होंगे। जिससे इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही भाग्य की वृद्धि होगी। कार्यों में भी सिद्धि के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आप इस समय कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उदित होना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव इनकम और लाभ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए आपको जो भाग्य का साथ नहीं मिल रहा था वो मिलने लगेगा। साथ ही काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इनकम में इजाफा होगा। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं । युवा वर्ग दोस्तों की सहायता से नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। साथ ही इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (MIthun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार चमकेगा। साथ ही कारोबारियों को पैसों की कमी से मुक्ति मिलेगी। पुराने निवेश से अचानक लाभ हो सकता है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय व्यापारी वर्ग कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
