Shani Dev Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अप्रैल में शनि देव उदित होने जा रहे हैं। शनि देव गुरु के आधिपत्य वाली राशि मीन में उदित होंगे। ऐसे में शनि देव के उदित होने का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान किस्मत पलट सकती है। साथ इन राशियों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का उदित होना आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके सही प्रयासों का अच्छा रिजल्ट आएगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आय के नए स्रोत बनने से आमदनी में इजागा हो सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही इस समय रुके हुए कार्य बनेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उदित होना आप लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से लाभ और आय के भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए अपना काम कर रहे जातकों को लाभ वाले कुछ नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार एस्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं स्टूडेंट के करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों का धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनको लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। वहीं आपके लिए लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। संपत्ति सुख भी आपको मिलेगा। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। साथ ही जमीन- जायदाद का काम- कारोबार से जुड़े लोगों अच्छा लाभ हो सकता है।