Shani Planet Uday 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना गया है। मतलब शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव की चाल में बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि शनि देव मार्च की शुरुआत में उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली हैं। इन राशियों की धन- दौलत में भी अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके के बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस अवधि में आपको अपने सभी प्रयासों में उच्च सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी सारी इच्छाएं भी पूरी होंगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का उदित होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न स्थान पर उदित होने जा रहा हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश महापुरुष राजयोग भी बनाया है। इसलिए करियर में आपको पदोन्नति मिल सकती है। इतना ही नहीं इस दौरान व्यापारियों को भी अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। आपके अंदर एक अलग आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उदय होना वृष राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहे हैं। वहीं इस समय व्यवसाय में नई उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अगर बात करें निवेश की तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता बै। साथ ही आपको व्यापार में भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही इस समय पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।