Shani Vakri 2022:  वैदिक ज्योतिष मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। जिसका सीधा असर मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि ग्रह ने जुलाई के महीने में मकर राशि में प्रवेश किया है वो भी वक्री अवस्था में और वह 23 अक्टूबर तक मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। मतलब शनि ग्रह करीब 3  महीने तक वक्री अवस्था में स्थित रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: शनि देव का मकर राशि में वक्री होना आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में वक्री हुए हैं, जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान माना गया है।। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं व्यापार में आपको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। आपके बॉस खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है।

मीन राशि: शनि देव के मकर राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों व्यापार और करियर में सफलता मिल सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह 11वें भाव में वक्री हुए हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मी है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से भी आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपके नए व्यापारिक संबंध  बन सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं आप कारोबार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। इस समय आप भौतिक सुखों पर भी धन खर्च कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान कारोबार में आपको मुनाफा होने की संभावना है। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।

धनु राशि: शनि ग्रह के वक्री होने से आप लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में वक्री हुए हैं। जिसे ज्योतिष शास्त्र में धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको शेयर मार्केट और सट्टा- लॉटरी में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन भी मिल सकता है।

इस समय व्यापार में अच्छे धनलाभ के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए इस समय आपको थोड़ा वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। कुलमिलाकर आपकी भौतिक उन्नति हो सकती है। लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है।