Budh Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस समय बुध ग्रह अश्लेशा नक्षत्र और कर्क राशि में स्थित हैं और बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र में 29 जुलाई 2025 प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इस नक्षत्र में बुध देव 21 अगस्त तक रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद नवपंचम राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि देव की रहेगी विशेष कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान कारोबारी वर्ग मनचाही संपत्ति खरीद सकते हैं। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को बुध देव की कृपा से अगस्त माह के मध्य में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। वहीं  साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। वहीं, इस दौरान समाज में कोई उच्च पद और सम्मान प्राप्त होगा। करियर में आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे जो न केवल लाभ देंगे बल्कि आपकी छवि में भी चमक आएगी। साथ ही आप धन की सेविंग कर सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको करियर , शिक्षा और वैवाहिक जीवन में कई शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। करियर में आप कई नई चीजें सीखेंगे। जिसका लाभ आपको जल्द ही अपने करियर में देखने को मिलेगा। वहीं इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस अवधि में  जो छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उसका परिणाम सकारात्मक आने के योग हैं। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आप भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। आपका स्वभाव में भी बदलाव होगा आप थोडे दयालु होंगे। साथ ही आप अपनी संपत्ति का इस दौरान सही उपयोग कर पाएंगे जिसका लाभ आपको जल्द ही भविष्य में देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। साथ ही निवेश के लाभ के योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025