Saturn Planet Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 नवंबर 2024 से शनिदेव अपनी कुंभ राशि में सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। ज्‍योतिष के हिसाब से शनि का मार्गी होना बहुत शुभ माना जाता है। जब शनि मार्गी होते हैं, तो लोगों के रुके काम बनना शुरू हो जाते हैं। इस बार शनि के मार्गी होने से शश राजयोग का असर भी बढ़ जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा इन 3 राशि के लोगों को मिल सकता है। नए साल में इन राशियों के सभी कष्ट दूर होंगे, करियर में उचाईयों पर पहुंचेंगे और नौकरीखोज रहे लोगों को अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं शनि मार्गी से किन राशियों को लाभ होगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर व्यापार में जबरदस्त लाभ देने वाला साबित होगा। आपको करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस गोचर के दौरान भाग्य आपका साथ देगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो शनि का गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए शनि का मार्गी होना उनके कारोबार में तेजी लाने वाला होगा। जो लोग शनिदेव से संबंधित व्यापार करते हैं, जैसे लोहा, तेल, शराब का काम, उनके ये समय बहुत अच्छा साबित होगा। आपके काम में तेजी आएगी। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्जों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के चांस हैं। साल के अंत में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन धैर्य रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनि का मार्गी होना फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शश राजयोग के शुभ प्रभाव से आपके आय में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी छोड़कर व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के अच्छे चांस हैं। शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।