शनि गोचर 2022: ज्योतिष के अनुसार शनि देव ढाई साल बाद अपनी राशि बदलते हैं। हालांकि विशेष परिस्थिति में इससे पहले भी शनि का गोचर हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 जुलाई 2022 से शनि देव वक्री अवस्था में मकर राशि में विराजमान हैं। शनि देव 23 अक्टूबर 2022 तक इसी स्थिति में रहने वाले हैं।

बता दें कि इस दौरान शनि देव 3 राशियों की कुंडली में महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का मानना ​​है कि जिस राशि में यह राजयोग बनता है, उसके लिए यह राजयोग बहुत ही शुभ साबित होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जिनके लिए महापुरुष राज योग विशेष माना गया है-

शनि देव इन 3 राशियों की कुंडली में बना रहे हैं महापुरुष राजयोग

मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के लिए महापुरुष योग काफी शुभ साबित होगा। इस योग के शुभ प्रभाव से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। जो लोग राजनीति में हैं, उन्हें इस योग का विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको नौकरी का कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर अक्टूबर तक का समय खास फायदेमंद साबित होने वाला है।

कन्या राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का यह राजयोग कन्या राशि के जातकों को अचानक लाभ दे सकता है। लगभग सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। यात्रा से धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि: शनि देव द्वारा निर्मित महापुरुष योग के प्रभाव से करियर और रोजगार में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। इस राशि के जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन पर शनिदेव की विशेष कृपा होने वाली है। अक्टूबर तक की अवधि में व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक करियर में आपको प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में अन्य स्रोतों से आर्थिक लाभ का योग होगा। विदेश से जुड़े कार्यों में आपको लाभ मिल सकता है। आपको नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है।