Shani Dev: सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के शरीर के लक्षण, आकृति से लेकर एक-एक रेखा और रेखाओं के द्वारा बने योगों से लेकर व्यक्ति के भाग्य, भविष्य, व्यक्तित्व से लेकर भविष्य के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें नवग्रह और उनके जैसे गुणों वाले व्यक्तियों के बारे में बताया है। इसी ग्रह में हम आज आपको ऐसे व्यक्तियों के बारे में बताने जा रहे है जिनके अंदर शनिदेव के गुण पाए जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के माध्यम से इन जातकों के शरीर की बनावट से लेकर भविष्य के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कर्मफल दाता शनि के गुण वाले लोग कैसे होते हैं…

शनि गुण वाले का होता है ऐसा शरीर

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शनि गुण वाले जातकों का लंबे, पतले , पीले बालों वाला चेहरा लंबा होता है। गालों में गढ़्डे, हड्डियां, मोटी भौंहें काली जुडी हुई, आंखे छोटी धंसी हुई होती है और आंखों का रंग काला और रसीदा होती है। आंखों का सफेद भाग कुछ पीली होता है। कान की बात करें, तो बड़े नाक होते है। नाक पतली और नुकीली और खुले हुए होते हैं। मुंह बडा, होंठ पतले,  दांत सुन्दर होते हैं, जो जल्दी खराब होते हैं। इसके अलावा दाढ़ी काली, ठुड्डी लंबी होती है, जो काफी कष्ट देती है। इसके अलावा  गर्दन लंबी होती हे। उंगलियों की बात करें, तो लंबी, गठीली और अंगूठे का पहला पोर ज्यादा बड़ा और चपटा होता है। इसके साथ ही वाणी की बात करें, तो भद्दी धीमी होती है ! शनि के खराब किस्म के लोगों के बाल थोड़े और पतले किस्म के होते हैं। ये अपनी शक्ल को लेकर काफी लापरवाह होते हैं।

कैसे होता है शनि गुण वालों का का स्वास्थ्य?

शनि के गुण वाले जातकों के स्वास्थ्य की बात करें, तो इनके पैरों में हमेशा चोट लगती रहती है। शनि वाले लोग काफी चरित्रहीन किस्म के होते हैं। ये हमेशा ही भ्रमित रहते हैं। इसी के कारण अपने लिए किसी भी तरह का निर्णय नहीं ले पाते हैं। ये लोग पानी से घृणा करते हैं। इसलिए हमेशा गंदे रहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शनि का अधिकार कान, दांत और पिंडली पर होता है। इसी के कारण इन्हें पित्त, वात जैसे रोगों से हमेशा ग्रसित रहते हैं। इनके दांत सुंदर तो होते हैं लेकिन जल्द ही खराब हो जाते हैं।

शनि गुण वालों की स्वभाव कैसा होता है?

शनि गुण वाले जातकों के स्वभाव की बात करें, तो ऐसे लोग शक्ति, गमगीन , धर्म को लेकर दृढ़ निश्चयी होने के साथ ही कट्टर होते हैं। इन्हें गणित काफी पसंद होती है और काफी बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। ये अपने तरीके से खुश रहना जानते हैं। इसके साथ ही समय के अनुसार धार्मिक विषय पर बहस करते हैं। इसके साथ ही गुप्त कलाओं, विद्याओं को करते हैं। ये बिल्कुल भी आज्ञाकारी नहीं होते हैं बल्कि दूसरों को भड़काने का काम करते हैं। इन्हें काले रंग की वस्तुएं सबसे ज्यादा पसंद होती है। इसके साथ ही इन्हें दूसरों की संगति पसंद नहीं होती है। ये कड़े मिजाज के होने के साथ कम खर्च करते हैं और काफी कंजूस होते हैं। ये सुस्त एकांत में रहना पसंद करते हैं। इसके साथ ही अक्सर ये दूसरों से नफरत करते हैं। इन्हें दूसरों को सताना अच्छा लगता है। ऐसे लोग ज्यादातर जेल जाते हैं। अगर शनि पर्वत का प्रभाव कम हो जाता है, तो यह कमजोर होने के साथ विवाद, झगड़े करने वाले हो जाते हैं। हर बात में चिड़चिड़े होते हैं। इसके साथ ही इसका मन दंश से भरपूर होने के साथ धूर्त होते हैं। इनकी आयु की बात करें, तो 70 साल तक की होती है। 

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें