Shani Sade Sati: 24 जनवरी साल 2020 से शनि मकर राशि में स्थित है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इसलिए राशियों पर इनका प्रभाव भी लंबे समय के लिए पड़ता है। शनि ग्रह का राशि परिवर्तन लगभग हर ढाई साल बाद होता है। शनि जब भी अपनी राशि बदलता है तब किसी राशि पर शनि की साढ़े साती तो किसी पर शनि की ढैय्या शुरू होती है। यहां हम जानेंगे कि वर्तमान में किन राशियों पर शनि की साढ़े साती का असर है…

धनु: इस राशि पर शनि साढ़े साती अपने अंतिम चरण में है। इस चरण में भौतिक सुखों में कमी आती है। आमदनी से ज्यादा खर्च होने की स्थिति बनती रहती है। सेहत कमजोर रहती है। संतान से किसी न किसी बात पर मतभेद होता रहता है। इसलिए इस दौरान वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है।

मकर: इस राशि पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है जो सबसे ज्यादा परेशान करता है। इस दौरान व्यक्ति को पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। करीबी संबंधों में खटास आने लगती है। घर-परिवार से किसी न किसी कारण दूरी बढ़ने लगती है। कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ता है। अपने किसी भी काम को पूरा करने के अधिक मेहनत लगती है। इस दौरान व्यक्ति आर्थिक परेशानियों में भी घिरा रहता है। इन बर्थ डेट वाले लोग होते हैं जिद्दी, अहंकारी और स्वार्थी, लेकिन इनकी शान-शौकत में नहीं रहती कोई कमी

कुंभ: आपके ऊपर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नींद से जुड़ी समस्याएं आती हैं। सेहत भी ठीक नहीं रहती। सोचे हुए कार्य पूरे नहीं होते। धन हानि होने के आसार रहते हैं। दांपत्य जीवन में भी दिक्कतें आने लगती हैं। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होती है। किसी न किसी कारण चोट लगती रहती है। मिथुन राशि में बुध का प्रवेश इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, नौकरी-बिजनेस में तरक्की के आसार