Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्यायाधीश, कर्मफलदाता और आयु प्रदाता माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 30 साल बाद गोचर करते हैं, आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। वहीं वह होली बाद यानी कि  29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का गोचर वृष राशि के लोगों को लाभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचरकुंडली से 11वें स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। बचत करने में आसानी होगी और पारिवारिक मतभेद भी दूर होंगे। खुलकर अपनी बात रख पाएंगे। साथ ही  नौकरी करते हैं तो समय उत्तम रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं  पिछली आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। यह समय निवेश के लिए शुभ माना जा रहा है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय आकस्मिक धनलाभ लो हो सकता है। वहीं घर-परिवार की समस्याएं सुलझ सकती हैं। वहीं व्यापारियों, बैंकरों, डेटा साइंटिस्ट और वार्ताकारों जैसे पेशेवरों को भी फायदा होगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से 12वें स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

 शनि देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से छठे भाव पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही इस दौरान आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे।  सरकारी नौकरी के आवेदन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय अनुकूल है। कानूनी विवादों या उलझे मामलों से मुक्ति मिल सकती है।  छात्रों को करियर को लेकर कोई टेंशन है, तो वो भी जल्द दूर हो सकती है। वित्तीय क्षेत्र में किए गए प्रयासों में कारोबारियों को सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से दुकानदारों को जबरदस्त लाभ होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025