Shani Dev Favourite Zodiac: वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह, 12 राशि और 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। जिसके कारण इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर, व्यक्तित्व और करियर- कारोबार एक दूसरे से अलग होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 3 राशियों के बारे में, जिनसे जुड़ लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होत हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Zodiac Sign)

मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। इसलिए इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही इस राशि से जुड़े लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में शांत बने रहते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही शनि देव की कृपा से ये अपने जरूरी काम पूरे कर पाते हैं। इन व्यक्तियों को शनि देव की पूजा करने से बहुत लाभ होता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशि के लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग खूब मेहनती होते हैं। वहीं ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। वहीं  शनि देव की कृपा से इन लोगों को धन की प्राप्ति होती है और उनकी कृपा से इन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही ये लोग समय के पाबंद होते हैं और ये हर कार्य अपना समय पर निपटाते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। क्योंकि शुक्र देव इस राशि के स्वामी होते हैं और उनकी शनि देव के साथ मित्रता होती है। इसलिए ये लोग जीनव में अकूत धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड होते हैं। इन लोगों के अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति और एकाग्रता की क्षमता होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025