Shani Dev And Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशि के जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व एक दूसरे अलग होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 4 राशियों के बारे में, जिनसे जुड़े लोगोंं पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये शनि देव की कृपा से ये धन के मामले में भाग्यशाली होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। ये लोग कड़ी मेहनत से धनवान बनते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। क्योंकि इस राशि के स्वामी धन के दाता शुक्र देव हैं और ज्योतिष अनुसार शुक्र और शनि देव में मित्रता का भाव है। इसलिए इस राशि के लोगों को शनि देव की कृपा से सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। वहीं ये लोग जीवन खान- पान और घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। इन लोगों को शुक्र की दशा और शनिदेव की कृपा के साथ लग्न को अधिकतम सफलता, समृद्धि, प्रसिद्धि, आध्यात्मिकता और आनंद प्राप्त होता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि से जुड़े लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं। क्योंकि यह शनि की उच्च राशि है। इसलिए तुला राशि के जातकों के सभी कार्य शनि देव की कृपा से बनते हैं। वहीं इन लोगों लैविश लाइफ पसंद होता है। साथ ही इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। इन लोगों को शनि और शुक्र की दशा में अच्छा फल प्राप्त होता है। क्योंकि शुक्र इनके राशि के स्वामी हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। क्योंकि इस राशि के स्वामी खुद कर्मफल दाता शनि देव हैं। इसलिए इस राशि के सभी कार्य शनि देव की कृपा से बनते हैं। ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में जिस लक्ष्य के बारे में ठान लें तो उसे पाकर ही रहते हैं। ये लोग मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते हैं। ये लोग प्रशासनिक, इंजीनियर और राजनीति के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं। क्योंकि कुंभ राशि के स्वामी स्वंय शनि देव हैं। इसलिए इन लोगों को जीवन में मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलता है। साथ ही शनिदेव की कृपा से कुंभ राशि वालों को धन और प्रसिद्धि की कमी का अनुभव कम ही होता है। साथ ही ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। इन लोगों को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024