Shani Planet Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि आयु प्रदाता शनि देव ने 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह सबसे धीमी गति से एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और इनको एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई साल का समय लगता है। इसलिए शनि देव ने कुंभ राशि में लगभग 30 साल बाद प्रवेश किया हैं और वह यहां 12 जुलाई तक विराजमान रहेंगे फिर कुछ दिन बाद वह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 2024 तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन ये गोचर 3 राशि वालों के लिए गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। जानिए ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि: शनि देव का राशि परिवर्तन मेष लग्न और मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह ने आपके 11वें स्थान में गोचर किया है, जिसे लाभ और आय का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कारोबार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कई नए स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार और करियर में आपको इस दौरान आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं शनि ग्रह आपके दशम स्थान के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको करियर में जबरदस्त उन्नति मिल सकती है। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। वहीं इस दौरान आप व्यवसायिक यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय उचित है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल जाएगी। हालांकि यहां पर यह देखने वाली बात होगी कि शनि देव आपकी कुंडली में किस स्थिति में स्थित हैं। आप लोग एक फिरोजा धारण कर सकते हैं।
वृषभ राशि: आपकी राशि से शनि देव ने दशम भाव में गोचर किया है और यहां साल 2024 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में इस भाव को कर्मक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में नए- नए आइडिया से आपको सफलता मिलेगी। वहीं कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही शनि ग्रह आपके नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे। वृष राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आप लोग एक जरकिन या ओपल धारण कर सकते हैं।
धनु राशि: शनि देव के 29 अप्रैल को गोचर करते ही आप लोगों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। इसलिए आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं शनि देव आपके तीसरे भाव यानि कि पराक्रम भाव में गोचर किया है। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर आप विजय हासिल करेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वहीं इस समय आपको कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि देव से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको यह समय शानदार रहने वाला है। आपको इस समय व्यापार में नए ऑर्डर मिलेंगे। साथ ही लगातार व्यापार में मुनाफा होता रहेगा। साथ ही आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे। भाई- बहन का भी इस समय आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि यहां पर इस बात का विश्लेषण करना जरूरी है कि शनि देव आपकी कुंडली में किस भाव में और किस स्थिति में विराजमान हैं। आप लोग एक सुनहला धारण कर सकते हैं।