Budh Nakshatra Gochar 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि के साथ नक्षत्र भी परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 29 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जो कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि और बुध एक-दूसरे के मित्र माने गए हैं। ऐसे में बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Numerology: इन जन्मतिथि वाले लोगों पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा, जीवन में खूब कमाते हैं धन- दौलत, कर्म पर करते हैं भरोसा

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी दैनिक इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन, आय में वृद्धि और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा, और धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  वहीं जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुखद अनुभव होंगे और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं  व्यापारियों के लिए नए सौदे और साझेदारियां बनने की संभावना है। वहीं इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। वहीं इस समय आप अधिक मेहनत करेंगे। साथ ही इस अवधि में आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे।

Nag Panchami 2025: नागपंचमी पर करें इस स्त्रोत का पाठ, कालसर्प और पितृ दोष से मुक्ति मिलने की है मान्यता, सुख- समृद्धि की होगी प्राप्ति

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं आय़ में इजाफा होगा। साथ ही नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। वहीं इस दौरान आर्थिक रूप से यह समय रचनात्मक या टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के लिए अच्छा है। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025