Vish Yog in Kundali: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं तो वहीं 27 मार्च को चंद्रमा कुंभ राशि में संचऱण करेंगे। जिससे कुंभ राशि में चंद्रमा और शनि देव की युति बनने जा रही है। वहीं इस युति से विष योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए विष योग का बनना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि विष योग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही आपको सेहत को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। वहीं आप किसी बड़े वाद विवाद में भी फंस सकते हैं। इसलिए किसी को प्रतिक्रिया न दें। साथ ही दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

विष योग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही  इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावभरा रह सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। वहीं आपकी माता की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही आपका माता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए विष योग का बनना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर जूनियर औऱ सीनियर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी को उधार धन देने से बचना चाहिए। अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामन कर पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025