Shadashtak Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी के रूप में पूजा जाता है। शनिदेव का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में कर्मों के अनुसार फलित होता है, और वह अपने न्याय के द्वारा अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं। शनि देव लगभग 30 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। वर्तमान में, शनि देव मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं और वे जून 2027 तक इस राशि में रहेंगे। इस दौरान शनि देव विभिन्न ग्रहों के साथ संयोग करते रहेंगे, जिससे कुछ खास योग उत्पन्न होंगे। इन संयोगों में से एक खास संयोग शनि और बुध के बीच बन रहा है, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है षडाष्टक योग बनने के कारण कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इन राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं, और प्रॉपर्टी की प्राप्ति, करियर में उन्नति और नौकरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हो सकती हैं…
दैनिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि-बुध 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि उस समय बुध तुला राशि में विराजमान होंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का षडाष्टक योग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान इन जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है और जीवन में नकारात्मक प्रभाव कम होने के आसार हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और बेवजह के खर्चों से भी राहत मिल सकती है। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन संचय करने में सफलता प्राप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। विदेश से संबंधित मामलों में सफलता मिलने की संभावना है, और विदेश में नौकरी करने का सपना भी पूरा हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का षडाष्टक योग कई क्षेत्रों में लाभ दिल सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं, जिनमें उन्हें पहले कई बार विघ्न और अड़चनें आई थीं। अब वो सारे काम जो किसी कारणवश रुके हुए थे, अब पूरे होने के योग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन में जो परेशानियां लंबे समय से चल रही थीं, उनका समाधान हो सकता है। माता के आशीर्वाद से घर का माहौल सुखद रहेगा और आपकी मानसिक शांति में वृद्धि होगी। जमीन और जायदाद से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपको प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने या कब्जा करने में सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। उनके साथ मेलजोल बढ़ने से आपके सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी षडाष्टक योग काफी लाभकारी साबित हो सकता है। बुध-शनि का यह संयोग इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता और लाभ दिला सकता है। वर्तमान में वक्री शनि इस राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं, जो जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस समय जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं, जिनमें व्यवसाय, आर्थिक स्थिति, और व्यक्तिगत जीवन शामिल हैं। यदि आप किसी बड़े मुद्दे से जूझ रहे थे, तो अब उसका समाधान मिलने की संभावना है। आपकी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं, और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने आप को स्वस्थ, ऊर्जावान, और प्रसन्न महसूस करेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता और मनोबल दोनों बढ़ेंगे। हालांकि, एक महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। अति-आत्मविश्वास या जल्दबाजी से किए गए फैसले बिगड़ सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझ कर उठाना जरूरी है।
Dussehra 2025 Date: 1 या 2 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व
शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।