Shani Budh Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि कर्मफल दाता शनि इस समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। गुरु के नक्षत्र में शनि के होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। वहीं 3 अप्रैल को बुद्धि के दाता बुध भी इसी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे गुरु के नक्षत्र में दोनों ही ग्रहों की युति होगी। वहीं दूसरी ओर 29 मार्च से मीन राशि में बुध और गुरु की युति हो रही है। बुध और शनि की युति से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शनि-बुध की युति से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि और बुध की युति करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के एकादश भाव में दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे होंगे, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। आपको पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। काम के सिलसिले में कई लंबी यात्राएं कर सकते हैं। इनसे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। हर क्षेत्र में आपको सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा में चला आ रहा व्यवधान अब समाप्त बो सकता है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। रुके काम पूरे होंगे और धन की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-बुध की युति अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के दशम भाव में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में आपको आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। इसके साथ ही शनि की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। खर्चों में कमी देखने को मिलने वाली है, जिससे आप धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। आपको परिवार का पूरा साथ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे। इसके साथ ही आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके करियर में उछाल आएगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि और बुध की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करके बुध इस राशि के छठे भाव में रहेंगे।  इस राशि के छठे भाव में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब बंपर लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपको नौकरी में कई मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और विरोधी भी मुंह की खाएंगे। आप आलस्य त्यागेंगे, तो आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। परिवार मतभेद हो सकता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है और सेहत का खास ख्याल रखें। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है।

देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक