Shani Budh Yuit 2025: ग्रहों के राजा बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह प्रभाव अवश्य पड़ता है। बुध को एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा, व्यापार, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के जीवन में इन क्षेत्रों का प्रभाव किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 11 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि की राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही शनि भी इसी राशि में विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों व्यापार, शिक्षा के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं बुध के कुंभ राशि में जाकर शनि के साथ युति करने से किन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-शनि की युति काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में तेजी से वृद्धि होने वाली है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको लंबी दूरी की यात्रा या फिर विदेश यात्रा करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलने के कारण आपको कोई बड़ा ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन लाभ के भी पूरे योग बन रहे हैं। इसके साथ ही धन संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में बुध और शनि की युति सातवें भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। सिंह राशि के जातकों को उनके द्वारा किए गए काम, मेहनत का फल अब मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी खूब योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध-शनि की युति अनुकूल साबित हो सकती है। इस राशि के पांचवें भाव में युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही आप कई धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप अपने काम में खूब सफलता हासिल हो सकती है। ट्रेड और शेयर मार्केट से जुड़े व्यापार में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धन के मामले में भी आप लकी साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।