Shani Budh Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करके युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 3 अप्रैल, गुरुवार को बुध ग्रह द्वारा गुरु के नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश किया जाएगा। शनि ग्रह पहले ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं जिस वजह से बुध के साथ शनि की युति बनेगी। ऐसे में बुध और शनि की युति से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय धन वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। मन में अलग उत्साह रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध और शनि की युति वृष राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए समय उत्तम साबित हो सकेगा। करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधर सकेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध ग्रह का संयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं इस दौरान बेरोगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकेगी। संतान से सुख समाचार मिल सकेगा। सामाजिक तौर पर वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।