Shani Budh Yuti 2025: साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव की ओर है और कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिष के लिहाज से साल 2025 ग्रहों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इसके साथ ही कई शुभ ग्रहों की युति बनने वाली है। इस युति का असर सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2025 की शुरुआत में दो मित्र ग्रह वाणी के कारक बुध और कर्मफल दाता शनि देव का शुभ संयोग कुंभ राशि में बनने जा रहा है। दरअसल, लगभग 30 साल बाद शनि और बुध की युति कुंभ राशि में बनने जा रही है। इस विशेष संयोग का असर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन राशियों को नौकरी, कारोबार और धन के मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस युति से फायदा मिलने वाला है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों के लिए नया साल बेहतरीन रहेगा। साल 2025 में आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान किए निवेश से आपको फायदा होगा। बच्चों को पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वर्ष आपको लाभ ही लाभ मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

साल 2025 मकर राशि वाले जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा। इस वर्ष नए लोगों से मुलाकात होगी और आपके संबंध मजबूत बनेंगे। लेखन, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद रहेगा। पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। साल 2025 में किस्मत आपका साथ देगी। शनिदेव की कृपा से आपने बिगड़े काम बन जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए नया साल लकी साबित होगा। इस साल आपको मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा। कार्यस्थल पर तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का फायदा मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शनि देव के राजयोग के कारण जीवन में उन्नति और सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।