Shani Budh Yog 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस हफ्ते एक अत्यंत दुर्लभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते बुध और शनि एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे जिससे समकोणीय योग और केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होगा। बता दें कि शनि ग्रह सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा जाता है। यह हमारे अच्छे और बुरे कर्मों का फल देता है। कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति पर शनि की महादशा या साढ़ेसाती चलती है तो उसे जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अगर शनि का आशीर्वाद मिल जाए, तो यही ग्रह जिंदगी को खुशियों से भर देता है। ऐसे में इस हफ्ते हो रहे दुर्लभ संयोग का असर कुछ राशि वाले जातकों पर पड़ने वाला है। इस दौरान इन राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन महसूस कर सकते हैं। छात्रों का अपने पिता से झगड़ा हो सकता है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वालों को बॉस से डांट पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। व्यापारियों को मुनाफे में कमी का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। अच्छी मेहनत के बाद भी तारीफ नहीं मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। छात्रों को मन में उलझनें महसूस होंगी, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ेगा। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग बॉस की नाराजगी झेल सकते हैं। परिवार में खटपट हो सकती है। फिजूलखर्च बढ़ जाएगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज ले सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। निवेश करने से पहले सोच विचार कर लें।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों को पैसों की कमी की वजह से दिक्कत हो सकती है। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। पुराने निवेश से भी फायदा नहीं मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से उम्मीदें पूरी नहीं होंगी। सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कारोबारियों को घाटा हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।