Shani Budh Ardha Kendra Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को पावरफुल ग्रह में से एक माना जाता है। शनि एकलौते ऐसा ग्रह है, जो जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के काऱण शनि को न्याय के देवता, कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में पूरा राशि चक्र करने में 30 साल का वक्त लगता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग करते रहेंगे। ऐसे ही शनि जल्द ही बुध के साथ संयोग करने वाले हैं, जिससे अद्भुत अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है।ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर की जा रही है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 28 जनवरी को शाम 5 बजकर 05 मिनट पर शनि- बुध एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस समय बुध मकर राशि में विराजमान है। जहां पर वह सूर्य, मंगल, शुक्र के साथ युति कर रहे हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए बुध- शनि का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में बुध और लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इस राशि के जातकों को परिवार, करियर से लेकर आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।  

इस अवधि में आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसमें विदेश यात्रा भी शामिल है। करियर के क्षेत्र में भी आपको मुकाम हासिल हो सकती है। ऑन-साइट अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। प्रमोशन से लेकर  इंसेंटिव मिलने के योग बन रहे हैं।

व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपका बिजनेस काफी अच्छा जाने वाला है और आपको खूब धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। अपने प्रतिद्वंदियों को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। पर्याप्त मात्रा में धन की बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके अलावा शनिदेव की कृपा से सेहत अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि-बुध का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि के आठवें भाव में बुध और शनि छठे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये योग मिलाजुला फल दे सकता है। आप अपनी कार्यकुशता से शत्रुओं को मात दे पाने में सफल हो सकते हैं। भूमि-भवन में काफी लाभ मिल सकता है। आप किसी प्रकार का लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन किसी भी प्रकार के पैसों के लेनदेन में थोड़ी सी सतर्कता जरूर बरतें, वरना मुश्किल बढ़ सकती है। वाणी पर संयम रखेंगे, तो पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। विदेशी क्षेत्रों से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के जातको के लिए बुध का मकर राशि में रहकर शनि के साथ अर्धकेंद्र योग बनाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि सोने पे सुहागा हो सकती है। आपकी गोचर कुंडली में बुध नौवें और शनि तीसरे भाव में रहने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी जाने वाली है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, जिससे आपको प्रसन्नता हासिल हो सकती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस में भी कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका काफी अधिक झुकाव होगा। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। 

Weekly Horoscope: इस सप्ताह शनि सहित इन ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन 7 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।