Shani Budh Kendra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दंडनायक शनि को सबसे क्रूर और शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। शनि इकलौता ग्रह है, जो सबसे धीमी गति से चलता है। इसी के कारण इसका प्रभाव राशियों पर लंबे समय तक रहता है। बता दें कि शनि करीब ढाई बाद राशि परिवर्तन करते गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया है और साल 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इस दौरान किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ेगी, जिससे कई तरह के योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही शनि का ग्रहों के युवराज बुध के साथ केंद्र योग बनने वाला है। इस योग के बनने से इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 जून को दोपहर 4 बजकर 16 मिनट पर शनि बुध एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस समय शनि मीन और मिथुन राशि में विराजमान होंगे।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का केंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शनि और छठे भाव में बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी ये अवधि सफलता दिला सकती है। लेखन से संबंधित क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए केंद्र योग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए शनि काफी प्रभाव डाल सकता है। इसके साथ ही बुध का इस राशि में होना कई समस्याओं से निजात दिला सकता है। लंबे समय समय से जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। धन संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं। विदेश में काम कर रहे जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। अपार सफलता के योग बन रहे हैं। संपत्ति की क्रय-विक्रय से आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। तर्क-वितर्क करने से पहले सोच-विचार कर लें। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। शनि एकादश और बुध दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपके मन में शांति रहेगी, जिससे मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है। आप अपनी बातचीत के तौर-तरीके से कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपका अच्छा खासा दबदबा रहने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप करियर में काफी आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर चली आ रही चिंताएं समाप्त होगी। व्यापार में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपको अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से धन संबंधित चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। धन की कमी को पूरी होगी और इससे रुके काम बनेंगे।
जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।