Shatank Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे ज्यादा शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। ऐसे में उनका प्रभाव 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में लंबे समय तक बना रहता है। बता दें कि इस समय शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान है। इसके साथ ही उनका अंशबल 0 से 6 के बीच है। ऐसे में वह हर राशि में अपना प्रभाव दिखा पाने में असफल रहेंगे। शनि जून 2027 तक इस राशि में रहेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करते रहेंगे। ऐसे ही शनि 23 दिसंबर को बुध के साथ संयोग करके शतांक योग का निर्माण करने वाले हैं। धनु राशि में विराजमान बुध के साथ शनि का शतांक योग बनाना कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शनि-बुध एक-दूसरे से 100 डिग्री पर होंगे, जिससे शतांक योग का निर्माण हो चुका है। इसे सेनटाइल के अलावा अंग्रेजी में Centile Combination या 100° Combination कहा जाता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए शतांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। पैसों की तंगी से भी धीरे-धीरे निजात मिल सकता है। बुध-शनि का शतांक योग आपकी कई इच्छाओं का पूरा कर सकते हैं। इस राशि के लग्न भाव में बुध और चौथे भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान तेजी से बढ़ सकता है। बौद्धिक क्षमता की तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप भविष्य को लेकर कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही कोई बड़ी डील या फिर प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध-शनि का शतांक योग काफी अनुकूल हो सकता है। इस राशि की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप स्वयं के विकास पर अधिक से अधिक ध्यान दे सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बैठ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का शतांक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। इस अवधि में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
2026 तो शानदार है, लेकिन क्या आपने जाना कि साल का आखिरी सप्ताह आपकी जेब पर क्या असर डालेगा? यहां क्लिक करें और अभी पढ़ें।– साप्ताहिक टैरो राशिफल
| मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026 | मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026 | कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
