Shani Budh Ardhakendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता शनि को सबसे शक्तिशाली और क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि करीब 30 साल बाद शनि मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय वह मेष राशि में विराजमान है। 18 मई को शाम 5:14 को बुध और  शनि एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

9 मई से इन 3 राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले, न्यायाधीश शनि बनाने वाले हैं शक्तिशाली राजयोग, तरक्की के साथ धन लाभ के योग

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का अर्धकेंद्र योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर दोनों ही ग्रहों की विशेष कृपा रह सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों के अटके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है, जिससे कर्ज से भी निजात मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। तरक्की के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।  परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए ये योग लकी साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सफल हो सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग लकी साबित हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई संपत्ति, प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही सेहत अच्छी रहने वाली है। आप अपनी वाणी और बातों के द्वारा कई लोगों पर प्रभाव डाल सकते हैं। 

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध-शनि का अर्धकेंद्र राजयोग लकी साबित हो सकता है। फ्रीलांस, मीडिया, मार्केटिंग से जुड़े जातकों को काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक दे सकती है। संचार कौशल में भी तेजी से वृद्धि हो सकती हैय़ इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। कई नए अवसर मिल सकते हैं। तर्क-वितर्क करने की क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। आप कम दूरी की कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। मां के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। घर का माहौल अच्छा जाने वाला है। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।