Ardhakendra Yog 2025: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। माघ मास क अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत रखने के साथ-साथ स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। इस साल की मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन कर्णफलदाता शनि की बुध के साथ शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 58 मिनट पर शनि और बुध एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि शनि कुंभ राशि में विराजमान है, तो बुध मकर राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में दोनों की स्थिति के कारण बना अर्ध केंद्र योग कई राशियों की किस्मत को चमका सकता है। आइए जानते हैं शनि-बुध का बना अर्धकेंद्र किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि  और बुध का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि ग्यारहवें और बुध दसवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के पेशेवर जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप संचार कौशल में शानदार हो सकते हैं। इससे आपके करियर में काफी लाभ मिल सकता है। फाइनेंस, बैंकिंग, अकाउटिंग से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इनसे आपको लाभ मिल सकता है। माता-पिता का  पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। माता-पिता के साथ शांतिपूर्ण माहौल रहने वाला है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी अर्ध केंद्र योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। बुध शनि की राशि में रहकर इस राशि के सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में भी खूब लाभ मिल सकता है। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ विदेश यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को सुख-सुविधा की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके गुणों और क्षमताओं में तेजी से वृद्धि हो सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। भाग्य भाव के स्वामी के होने के कारण इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। सफलता के कई मार्ग खुलेंगे।

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।