Navpancham Rajyog 2025: न्याय के देवता शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, जो जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि इकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलता है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर विशेष दृष्टि पड़ती रहती है, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होता है। शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में जून माह के अंत में शनि बुध के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं, जिससे 12 में से इन 3 राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

22 जून से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे पापी ग्रह के नक्षत्र में प्रवेश, धन के साथ सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 28 जून को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के जातकों को काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। हर क्षेत्र में सफलता के योग नजर आ रहे हैं। संतान की ओर से चली आ रही कई चिंता समाप्त हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के सानिध्य में नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप एक अनुशासित जीवन जी सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कई नए दोस्त बन सकते हैं। रुके काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का नवपंचम राजयोग काफी लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातक अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपका काफी दबदबा हो सकता है। शनि इस राशि के छठे और बुध कर्म भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आप आलस्य त्याग देंगे, तो आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इसके अलावा प्रापर्टी संबंधित मामलों में भी सफल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग खुशियां लेकर आ सकता में है। इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त हो सकता है। धन संचित करने में भी हो सकते हैं। अगर आप विदेश में काम करते हैं या फिर विदेशी व्यापार या बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करते हैं, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। परिवार में उतार-चढ़ाव स्थिति बनी हुई थी, तो अब वह कुछ सही हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहने वाला है। इसके साथ ही किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ हो सकता है। सेहत की बात करें, तो थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी के सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप मेहनत करेंगे, तो आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2025 Date: कब है रक्षाबंधन? जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त और धार्मिक महत्व

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें