saturn mercury combination horoscope: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्यायप्रदाता माना जाता है। साथ ही शनि देव लगभग ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं बीच- बीच में वह अपनी लाभ और उच्च दृष्टि डालते हैं। आपको बता दें कि 26 मई को शनि देव की लाभ दृष्टि पड़ रही है। 26 मई को शनि और बुध देव 60 डिग्री का कोण बना रहे हैं। यह स्थिति त्रिएकादश योग कहलाती है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि की लाभ दृष्टि लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। वहीं इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुकी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। जो लोग व्यापार या निवेश से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होने की संभावना है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिएकादश योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मानसिक एकाग्रता और सफलता दोनों मिलने की संभावना है। साथ ही, यह समय व्यावसायिक यात्राओं के लिए भी अनुकूल है, जिनसे लाभकारी संपर्क स्थापित हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव की लाभ दृष्टि कुंभ राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आप अपने करियर से जुड़ी नई योजनाओं पर अमल करेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में फलदायी सिद्ध होगी। यह समय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो नौकरी बदलने या उच्च पद के लिए प्रयासरत हैं। वहीं इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।