Shani Gochar Dwi Dwadash Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे ज्यादा पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है और वह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहेंगे। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के युवराज बुध भी माह में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि बुध जल्द ही मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 9 मई को बुध और शनि एक-दूसरे से 3- डिग्री पर होंगे, जिससे द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है। इस शक्तिशाली योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, जब दो ग्रह कुंडली में एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में हो या फिर एक-दूसरे से 30 डिग्री पर होंगे, तो द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही 9 मई को रात 10 बजकर 58 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से 30 डिग्री पर होंगे, जिससे इस योग का निर्माण हो रहा है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-शनि का द्विद्वादश योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इस राशि में साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही संचार कौशल के माध्यम से हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इसके साथ ही आप अपने विचारों के द्वारा दूसरों को प्रेरित करते हुए नजर आ सकते हैं। आपके काम की सराहना की जाएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग फलदायी हो सकता है। इस राशि के जातकों के घर में खुशहाली बनी रहेगी। इसके साथ ही कई धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। परिवार के साथ आप अच्छा समय बीता पाने में सफल होंगे। उच्च शिक्षा से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी खूब सफलता हासिल हो सकती है। पिता, गुरु और मेंटर का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा या फिर तीर्थ यात्रा करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके संतान की प्रगति होगी। इसके साथ ही माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी ये अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपका दबदबा रहने वाला है। आपके द्वारा नौकरी में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आलस्य त्याग देंगे, तो खूब लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को खूब लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।