Shani Planet Set In Kumbh: कर्मफलदाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ अस्त या उदित होते हैं। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। वहीं, शनि 28 फरवरी को शाम 7:01 बजे कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे और 37 दिनों तक अस्त अवस्था में रहकर 6 अप्रैल 2025 को उदित हो जाएंगे। शनि के अस्त होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलेगा। आइए जानते है लकी राशियों के बारे में…

मीन राशि (Meen Zodiac)

शनि का अस्त होना इस राशि के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। न्याय के देवता शनि इस राशि के बारहवें भाव में अस्त होंगे। इस राशि में शनि की साढ़े साती चल रही है। शनि के अस्त होने से साढ़े साती का प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव से मुक्ति  मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो  सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वतियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आपको काफी मुनाफा हो सकता है। जीवन में सुख-वैभव आएगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में शनि तीसरे भाव में गोचर करने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में संतुष्टि मिल सकती है। करियर में आपको इंसेंटिव और बोनस प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आय में तेजी से वृद्धि होगी और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो किसी कारण आप कई यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है और आप एक-दूसरे से खुलकर बात करेंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि छठे भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के लिए कई रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में भी आपको अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिल सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। 

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।