Shani Asta 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में से शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है, क्योंकि यह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से अच्छे या फिर बुरे फल देते हैं। शनि जातकों को धर्म और अध्यात्म की ओर चलना सिखाते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं और दोबारा आने में 30 साल का वक्त लग जाता है। इस अवधि में शनि उदित और अस्त भी होते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि 28 फरवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त होने वाले है और इसी अवस्था में वह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ और मीन राशि में अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं  कर्मफल दाता शनि के अस्त होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि 28 फरवरी को शाम 7:01 बजे कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे और 37 दिनों तक अस्त अवस्था में रहकर 6 अप्रैल 2025 को उदित हो जाएंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना काफी हद तक लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शनि आठवें भाव में अस्त होने वाले हैं। परिणामस्वरूप इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति के माध्यम से भी खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। किसी भी प्रकार का निर्णय सोच समझकर लें, तो बेहतर होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए शनि तीसरे भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप अपने काम से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना हो सकती है। इसके साथ ही आपको इंसेंटिव और बोनस प्राप्त हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। ऐसे में आपके कई उद्देश्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है और बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना मिला- जुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में बदलाव हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यापार में भी काफी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अधिक मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और अपनी जरूरत के अनुसार खर्च भी कर पाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। लेकिन बेकार का अहंकार करने से बचें। इससे आपका रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच सकता है। 

ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही बुध चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में प्रवेश कर गए हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।