Saturn Combust 2025: ​वैदिक पंचांग अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के अगले दिन यानी कि 27 फरवरी को शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में  अस्त होंगे। आपको बता दें कि शनि अस्त होने के बाद अपनी कमजोर अवस्था में रहेंगे। ऐसे में शनि अस्त होने के बाद भी कई राशियों को कष्ट पहुंचा सकते हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आप शनि देव की ढैय्या चल रही है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से अष्टम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए करियर और कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन की आवक कम रहेगी। वहीं इस समय फिजूल खर्चें हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको मानसिक अशांति हो सकती है। साथ ही इस समय सेहत को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का अस्त होना सिंह राशि के जातकों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर अस्त होंगे। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए आपको लगातार बहनबाजी से बचना चाहिए। वहीं कार्यक्षेत्र में भी आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी के लेन- देन से बचना चाहिए। इसलिए इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं इस दौरान आपको वाहन सावधानी से चलाना .चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपके ससुराल और माता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025