Saturn Combust 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में 27 फरवरी को अस्त होंगे। आपको बता दें कि शनि अस्त होने के बाद अपनी कमजोर अवस्था में रहेंगे। लेकिन, इस समय सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि में रहेगी। ज्योतिष अनुसार सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु हैं ऐसे में शनि अस्त होने के बाद भी कई राशियों को कष्ट पहुंचा सकते हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कार्यों में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। साथ ही इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही इस दौरान फिजूल खर्चों से बचें। वहीं घर के सदस्यों से वाद- विवाद नहीं करें। कार्यक्षेत्र में भी आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि देव का अस्त होना सिंह राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय धन का निवेश करने से बचें।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना हानिकाकर सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता होगी। विदेश से संबंधित मामलों में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं इस समय छात्रों को उच्च शिक्षा से सबंधित कोर्स में एडमिशन लेने में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रेम संबंधों में कुछ परेशानी आ सकती है।