Shani Asta 2024 Kumbh: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। हालांकि, शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। कुंडली में शनि की स्थिति खराब होने पर जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। इसके साथ ही अगर अच्छी स्थिति में है, तो खुशियां ही खुशियां आती है। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही 11 फरवरी को शनि इसी राशि में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 11 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में शनि तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की थोड़ी सी मुश्किलें बढ़ सकती है। सुख-सुविधाओं की कमी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलेगी। हर काम में किसी न किसी तरह से अड़चन आ सकतीहै। इसके साथ ही तमाम कोशिश करने के बाद फल काफी लंबे समय बात मिलेगा। इसके साथ ही यात्रा करते समय थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इसके साथ ही नौकरी को लेकर आप संतुष्ट नजर नहीं आएंगे। इस परिस्थिति में नौकरी बदलाव करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।
तुला राशि (Dhanu Zodiac)
तुला राशि में शनि पांचवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की ओर से समस्याएं देखने को मिल सकती है। उसकी सेहत के साथ-साथ शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। करियर में थोड़ा निराश हो सकते हैं। अपनी रणनीतियों को फिर से बनाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नौकरी में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिन जातकों का व्यापार है, तो उन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कन्या राशि में छठे भाव में शनि अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इसके साथ ही व्यापार में किए जा रहे प्रयासों में सफलता हासिल करने में थोड़ा समय लग सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है,जिससे कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इसके साथ ही काम का अधिक दबाव महसूस करेंगे, जिससे आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही बेकार में हर किसी पर भरोसा करने से बचें, क्योंकि इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।