Shani Ast 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में जरा सा बदलाव कई राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इसी बीच वह अस्त और उदित भी होते हैं जिसका प्रभाव भी देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। बता दें कि शनि जल्द ही कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि 28 फरवरी को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर अस्त हो जाएंगे और 6 अप्रैल तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। इसी बीच शनि मीन राशि में भी प्रवेश करेंगे। शनि के अस्त होने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशि के जातकों के संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। कोई नया प्रोजेक्ट या फिर कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन बेवजह खर्च से बचने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शनि आठवें और सातवें भाव में अस्त रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही मान-सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कामयाब हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि बारहवें और लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा किया गया काम की प्रशंसा होगी। व्यापार के क्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वतियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव लाइफ में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।