Saturn Combust In Aquarius: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। बता दें कि इस समय वह अपनी मूल त्रिकोण राशि यानी कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं 11 फरवरी को इस राशि में अस्त हो गए हैं। शनि के अस्त होने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। बता दें कि अब शनि 26 मार्च 2024 को उदय हो जाएंगे। शनि के अस्त होने से इन राशियों को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक और परिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर..
इस सप्ताह इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, खूब कमाएंगे पैसा
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शनि धनु राशि के तीसरे घर में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। किसी भी काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद सफलता में देरी हो सकती है। इसके साथ ही यात्रा करने का प्लान बार-बार कैंसिल हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो थोड़ा सा ये समय बोझिल साबित हो सकता है। इसके साथ ही सहकर्मियों के कारण थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। व्यापार भी मध्यम रहने वाला है। अगर आप विदेश में व्यापार कर रहे हैं, तो इसमें आपको खूब लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण कुछ समस्याएं हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में शनि पंचम भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुख में कमी देखने को मिल सकती है। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार में भी ज्यादा धन लाभ नहीं हो पाएंगे। इसलिए थोड़ा सोच-समझकर ही निवेश करें, क्योंकि धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए अपने ईगो को किनारे रखकर अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करें। इसके साथ ही छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शनि छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की भी थोड़ी सी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापार की बात करें, तो काफी देर में सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही अपने प्रतिबद्धताओं को झुकाने के लिए आप कर्ज तक ले सकते हैं। ऐसे में आप धन हानि का सामना कर सकते हैं। बच्चों की प्रगति को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो इस समय कार्यस्थल में अधिक दबाव महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सहकर्मियों का विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में भी ज्यादा मुनाफा होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों को धैर्य से काम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें, तो थोड़ी सी शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।