Shani Arun Labh Drishti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,न्याय के देवता शनि को नवग्रह में सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि 29 मार्च को शनि 30 साल बाद गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और साल 2027 कर इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में शनि की किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ेगी, जिससे शुभ या अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा। बता दें कि शनि 4 अप्रैल को रात 9 बजकर 23 मिनट पर अरुण ग्रह से 60 डिग्री पर होंगे। एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होने से त्रिएकादश योग यानी लाभ दृष्टि बन रही है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और अरुण एक-दूसरे 60 डिग्री पर होंगे, जिससे लाभ दृष्टि का निर्माण हो रहा है। ये योग 4 अप्रैल को रात 9 बजकर 23 मिनट पर बनेगा। बता दें कि शनि मीन राशि में और अरुण वृषभ राशि में विराजमान है।
कुंभ राशि(Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि दूसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही संचार कौशल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपका खानपान अच्छा रहेगा और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। लाभ दृष्टि योग बनने से आप खुद को दूसरों के सामने अच्छे से पेश कर पाएंगे। ऐसे में पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में खूब मान सम्मान के साथ धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार और योजना बनाकर रहें, जिससे किसी भी प्रकार की धन हानि का सामना न करना पड़ें। इसके साथ ही विदेश से धन कमाने पर सफल हो सकते हैं। घर परिवार के पति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। ऐसे में आप घर में सुख शांति बनाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के संचार कौशल अच्छा होगा, जिससे आप अपनी बात दूसरों से सही तरीके से समझाने में सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पर भी सुधार होगा। इसके साथ ही शनि देव की कृपा से आप अच्छा खासा निवेश करने में सफल होंगे। नया घर या फिर घर का रिनोवेट करने के अलावा नया वाहन खरीदना शुभ साबित हो सकता है। रियल स्टेट या फिर फैमिली बिजनेस के माध्यम से अच्छा खासा लाभ पा सकते हैं। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगे। इसके साथ ही सेहत का जरूर ध्यान रखें। तनाव से बचने के लिए अपने जीवन को संतुलित रखें। इसके अलावा करियर में कड़ी मेहनत करने से आपको लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता के भी वृद्धि होगी। ऐसे में वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही आपको कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-अरुण का त्रिएकादश योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि जातकों के अंदर आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके नेतृत्व क्षमता और सोचने की क्षमता में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलने वाला है। शनि की कृपा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इस अवधि में आप कुछ नई चीज सीख सकते हैं। आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी, जिससे आपके करियर में काफी लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका ध्यान भटक सकता है लेकिन एकाग्रता और दृढ़ता के बल पर आप सफलता पा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आपका रिश्ता मजबूत बन सकता है। शेयर मार्केट पर पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले, इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन संचित करने में कामयाब होंगे जीवन में खुशियों की दस्तक होगी।
अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।