Triekadash Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। इन ग्रहों में से एक शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसके साथ ही वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रुकते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि में लंबे समय तक बना रहता है। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वहीं शनि हर समय अपने अंश बल में बदलाव करते रहते हैं, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ऐसे ही ही शनि से श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले अरुण के साथ संयोग करके त्रिएकादश योग का निर्माण कर रहे हैं। इस खास योग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 अगस्त को शनि-अरुण एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। इसे लाभ दृष्टि भी कहा जाता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि में शनि पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। विदेश जाने के भी मौके मिल सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि- अरुण का त्रिएकादश राजयोग फलदायी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शनि वक्री अवस्था में विराजमान है। इस समय अवधि में जातकों को छोटी-छोटी यात्राओं के अवसर मिल सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे आप धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी लंबे समय से रुके हुए कार्यों में एक बार फिर गति आने लगेगी। जीवन धीरे-धीरे संतुलित और स्थिर दिशा में अग्रसर होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सफलता और धन लाभ के अनेक द्वार खोल सकती है। जीवन की रुकावटें धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। इस समय पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्राएं भी संभव हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, विशेष रूप से शेयर बाजार या निवेश संबंधी क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। आमदनी में तेजी से वृद्धि होगी और कार्यक्षमता में साहस एवं दृढ़ता देखने को मिलेगी। हालांकि, इस शुभ काल में पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक है। उनका नियमित उपचार और देखभाल करना हितकारी रहेगा।
अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।