Conjunction Of Saturn And Venus 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- सयम पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च के महाने में 30 साल बाद मीन राशि में धन के दाता शुक्र और कर्मफल दाता शनि की युति बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही नई नौकरी के साथ आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
200 साल बाद इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेगा शक्तिशाली त्रिग्रही योग, अचानक धनलाभ के योग
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और शुक्र का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं व्यापार करने वालों के लिए भी अच्छे मौके बनेंगे। वहीं इस दौरान निवेश से जुड़ी योजनाएं लाभ दे सकती हैं और पुराने फैसलों का अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि और शुक्र का संयोग आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान कामकाज में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और नेतृत्व से जुड़ी भूमिका मिलने की संभावना है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को नई पहचान मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं वहीं व्यापार करने वालों के लिए भी अच्छे मौके बनेंगे। साथ ही इस दौरान निवेश से जुड़ी योजनाएं लाभ दे सकती हैं और पुराने फैसलों का अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय छात्रों का विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना सच हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
