Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव और सूर्य देव का नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग 30 साल बाद बन रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

पापी व्यक्ति दीर्घायु और दिन पर दिन अमीर क्यों होता जाता है? प्रेमानंद महाराज ने बताया ये कारण

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य का नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गोचर कुंडली में कर्क राशि में सूर्य बुध के साथ विराजमान हैं। वहीं शनि देव भाग्य स्थान में स्थित हैं। वहीं एक धन का स्वामी और एक केंद्र का स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आपको प्रापर्टी और वाहन मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

नवपंचम राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुद्धि स्थान पर सूर्य देव तो वहीं भाग्य स्थान पर शनि देव हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जिसके बाद वो किसी बड़ी जगह निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

17 अगस्त से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 1 साल बाद सूर्य करेंगे अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मीन राशि में शनि देव स्वंय विराजमान हैं। वहीं शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। आपको राशि से पंचम भाव में सूर्य देव विराजमान हैं। इसलिए इस समय  विवाहित जातकों को परिवार का सहयोग मिलेगा, जिसके बाद वो खुद का बिजनेस करने का फैसला कर सकते हैं। वहीं इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जो लोग ज्योतिष, आध्यात्म, कथा वाचक के काम- कारोबार से जुड़े हुए हैं। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025